नीमच। समाधान एक दिन के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। ग्राम बरखेडा निवासी सुनील पिता मोहनलाल को लोकसेवा केन्द्र नीमच से शुक्रवार को तत्काल आय प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। सुनील माली ने शुक्रवार को प्रातः 11 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया और उसे शुक्रवार को ही दोपहर 12.30 बजे आय का प्रमाण पत्र मिल गया। तत्काल आय प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है।