सरवानिया महाराज। शहर की एकमात्र शाखा यूको बैंक का 80 वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा को बलून फ्लावर व मालाओं से सुसज्जित किया व केक कटिंग मिठाई आदि वितरित कर ग्राहकों के साथ अपना स्थापना दिवस मनाया।
शाखा प्रबंधक दुष्यंत कुमार द्वारा ग्राहकों को वर्तमान में संचालित विभिन्न योजना की जानकारी दी और बताया कि यह केवल बैंक की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है बल्कि आपके स्नेह और विश्वास का भी उत्सव है, हमारा प्रयास रहता है कि ग्राहकों को अच्छी सी अच्छी सुविधा प्रदान की जाए। किसी भी ग्राहक को असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस दौरान समस्त नगर के गणमान्य नागरिक व ग्राहकों द्वारा वर्तमान में शाखा के कर्मचारियो के कार्य व व्यवहार की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर बैंक सह प्रबंधक निकिता चौधरी, प्रेमलाल कटारिया, साहिल गुजेटीया, रमेशचंद बोड़ाना, बसंतीलाल बोडाना सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।