BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 11:02 am
BIG REPORT : कलेक्टर ने नदी पूनर्जीवन कार्यक्रम के तहत चयनित आऊ नदी का किया निरीक्षण,  उद्गम स्थल एवं प्रस्तावित बांध क्षेत्र का अवलोकन कर ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने शुक्रवार को नदी पूनर्जीवन कार्यक्रम अन्तर्गत चयनित आऊ नदी का मौका निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम आवर में आऊ नदी के उदगम स्थल, आऊ माता मन्दिर तथा ग्राम पंचायत बापचा में नदी पर प्रस्तावित बांध स्थल का अवलोकन कर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के उपयंत्री ने बताया कि नदी पर ग्राम बापचा में प्रस्तावित बांध की लंबाई 1500 मीटर के लगभग होगी, जो कि बापचा से रतनखेडी की पहाडी तक रहेगी। प्रस्तावित बांध की नवीन डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही प्रचलन में है। मनरेगा योजना से आऊ नदी के पूनर्जीवन हेतु पूर्व से कार्य किया जा रहा है, यह नदी जिले की े 23 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है, जिसमें 05 ग्राम पंचायत जनपद आगर तथा 18 ग्राम पंचायत जनपद पंचायत बडौद की शामिल है। नदी का भौगोलिक क्षैत्रफल 24734.21 हैक्टर है। नदी को पुर्नजीवित करने हेतु नदी के कैचमेंट एरिया में मनरेगा 1545 कार्यां की योजना बनाई गई है, जिसमें अब तक 500 कार्य प्रारंभ किए गए है, जिनमें 265 कार्य पूर्ण कर लिए गए है। कार्याे में विशेष रूप से कंटुर ट्रैचं, एलबीएस संरचना, तालाब निर्माण परकोलेशन टैंक, गली प्लग, सोकपिट, एवं वृक्षारोपण के कार्य सम्मिलित है। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, जनपद सीईओ अनिल त्रिवेदी, सचिव, रोजगार सहायक आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE