देवास। संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा उस्ताद रज्जब अली-उस्ताद अमानत अली खान की स्मृति में 8 एवं 9 जनवरी 2023 को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का आरंभ 8 जनवरी को शाम 7रू00 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में होगा। कार्यक्रम में पहले भारती सिंह राजपूत रायपुर की गायन प्रस्तुति देंगे तथा संतोष नाहर (दिल्ली) एवं पार्थाे बोस (कोलकाता) की वायोलिन सितार जुगलबदी होगी। दूसरे दिन 09 जनवरी को शाम 07 बजे से गौरी पठारे (मुंबई) के गायन के साथ किरण कुमार बमरेले (नरसिहगढ़), भरत नायक (ग्वालियर), अनिल जायसवाल (मैहर) एवं संजय मिश्रा(उज्जैन) वायोलिन- सितार-सरोद एवं तबले की जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे।