शाजापुर। मप्र माटीकला बोर्ड भोपाल द्वारा प्रदेश में कार्यरत माटी शिल्पियो एवं कारीगरो की पहचान के लिये उनकी इकाईयों के पंजीयन की प्रक्रियां प्रारंभ की गई है।
मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग एवं माटीकला बोर्ड प्रभारी प्रबंधक ने बताया कि जिले में कार्यरत माटीशिल्पी, कारीगरो, माटी शिल्प से संबंधित स्व सहायता समूह तथा उद्यमियों द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र पंजीकरण के लिये मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड तथा माटीकला बोर्ड जिला पंचायत शाजापुर से प्राप्त किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मप्र माटीकला बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार कार्यरत माटी शिल्पी/कारीगर अपनी इकाई के पंजीयन के लिये आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग/माटीकला बोर्ड जिला पंचायत शाजापुर में 15 जनवरी 2023 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
पंजीकृत शिल्पियों को मप्र माटीकला बोर्ड भोपाल से माटी शिल्पी/कारीगर के पहचान पत्र जारी किये जाएंगे एवं पंजीकृत माटी शिल्पीयों एवं कारीगरो को पंजीयन के उपरान्त शासन की ओर से प्राप्त सुविधाओं का लाभ उपलब्ध होगा। इसके साथ ही उनके उत्पादो के विक्रय में आने वाली समस्याओं के समाधान की कार्यवाही की जायेगी। माटी शिल्प इकाईयों एवं कारीगरो का पंजीयन नि:शुल्क किया जावेगा। आवेदन फार्म एवं विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालयिन समय में जिला पंचायत शाजापुर में कक्ष क्र 20 मे संपर्क किया जा सकता है।