देवास। जिले में आगामी 14 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण/नगरीय क्षेत्र एवं विकासखंड स्तर पर आनंद उत्सव/प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिले के नागरिकों से अनुरोध है कि “आनंद उत्सव में सभी नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता करें। आनंद उत्सव आयोजन के संबंध में संक्षिप्त मार्गदर्शिका संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
नोडल अधिकारी आनंदम विभाग डॉ. समीरा नईम ने बताया कि “आनंद उत्सव” में नागरिकों की सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिये समूह स्तर पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता होगी। आनंद उत्सव में विभिन्न स्तरों पर उत्सव का आयोजन होगा। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्र में दिनांक 14 से 24 जनवरी को नगरीय क्षेत्र में उत्सव का आयोजन होगा। विकासखंड स्तर पर 24 से 28 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठजन सहभागिता करेंगे।