नीमच। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आयोजित होने वाले एनआरआई सम्मेलन का असर नीमच जिले पर भी दिखाई देने लगा है। यहां जिला प्रशासन उक्त अयोजन को लेकर अलर्ट मोड पर है। नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर आगे निकाला जा रहा है।
नीमच जिला राजस्थान का सीमावर्ती जिला है। जिले की सीमाएं तीन ओर से राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व भिलवाड़ा जिले से लगती है। जबकि एक ओर की सीमा प्रदेश के मंदसौर जिले से सटी हुई है। जिले से होकर नेशनल हाई-वे 79 गुजरता है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। इंदौर में आयोजित होने वाले एनआरआई सम्मेलन में कई वीवीआईपी पहुंचेंगे। यहीं कारण है कि जिला प्रशासन एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। नीमच जिले से इंदौर की ओर जाने वाले वाहनों की हर्कियाखाल सांदे पर चैकिंग की जा रही है। वाहनों की जांच के बाद ही चालकों को आगे जाने दिया जा रहा है। यह चैकिंग कल रात से शुरू हुई है जो आगामी 10 जनवरी तक जारी रहेगी।