खरगोन। कन्या महाविद्यालय खरगोन में शुक्रवार को रेड रिबन क्लब एवं रासेयो के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. एमके गोखले के मार्गदर्शन में एड्स जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएससी तृतीय वर्ष की पूजा शारदे एवं द्वितीय स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष की दिव्या कुशवाह रही। प्रतियोगिता का संचालन रेड रिबन क्लब एवं रासेयो प्रभारी डॉ. रफिया अज़ीज़ ने किया एवं आभार डॉ. अनुराधा ठाकुर ने माना।