नीमच। शहर के एलआईसी रोड पर स्थित गोलू मोटवानी के फ्लैट पर शनिवार को सीबीएन व पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी। सीबीएन की टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सीबीएन ने फ्लैट पर दस्तक दी और मोटवानी को पकड़ा। सीबीएन मोटवानी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।
उल्लेखनीय है कि कुख्यात तस्कर जयकुमार सबनानी उर्फ बाबू सिंधी के मामले में पुलिस और सीबीएन की टीम को गोलू मोटवानी की तलाश थी। गोलू विगत कई समय से फरार चल रहा था। जैसे ही मुखबिर ने सूचना दी तो सीबीएन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोलू को पकड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलू अलावा सीबीएन की टीम ने सौरभ कोचेट्टा को भी गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।