शामगढ़। इंदौर में आयोजित होने वाले 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वीआईपी आ रहे हैं। इस वीआईपी मूवमेंट के चलते इंदौर से लगे जिलों में पुलिस द्वारा सभी वाहनों की सघन जांच चेकिंग की जा रही है।
इसी तारतम्य में शामगढ़ डिंपल चौराहे पर एवं अन्य कई जगह पुलिस चेकिंग पॉइंट लगाकर पुलिस द्वारा आने जाने वालों की डिटेल लेकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।