BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 3:25 pm
NEWS : बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का 11 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राहक  संगोष्ठी का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के 11 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय क्षेत्रीय कार्यालय परिसर मे शुक्रवार को आयोजित ग्राहक संगोष्ठी मे बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक एस एन बैरवा ने सम्बोधन में कहा कि बैंक कि स्थापना को 10 वर्ष पूर्ण हो गए है। 11 वें स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। नया वर्ष सभी के लिए सुख समृद्धि लेकर आए। संस्थागत आयाम पर हमारा बैंक अधिक मजबूत बने ऐसी हमारी मंगल कामना है। वर्ष 2022 मे हमारी संस्थागत उपलब्धिया शानदार रही। लगभग 44000 करोड़ का यह बैंक इस वर्ष भी बैंक अध्यक्ष यादव एस ठाकुर के मार्गदर्शन मे बैंक नए नए आयामो के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। नए वर्ष और दशक मे संकल्प बद्ध बीआरकेजीबी की टीम बेहतर ग्राहक सेवा के साथ अपने ध्येय वाक्य उमंग आकाश छूने की में अवश्य सफल होगी। हम देश के ग्रामीण बेंकों में शिखर पर होंगे, ऐसी हमारी आशा और विश्वास है। बैंक सभी की अपेक्षा के अनुसार अनेक ऋण जमा योजनाओ के माध्यम से सेवारत है। वर्ष 2023 मे अनेक डिजिटल एवं नवाचार बैंक के अजेंडा में है। हमारी बैंक की सभी सुविधाओ का पूरा लाभ उठाए।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य प्रबन्धक पी सी नायटा ने जीवन, व्यापार, उद्योग में सफलता प्राप्त करने के लिये आर्थिक अनुशासन, नैतिकता का महत्व बताया और गोल्ड लोन तथा क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की जानकारी दी और नव वर्ष की शुभकामनाए दी।

वरिष्ठ प्रबन्धक हरीश मीणा ने एमएलयूपीवाई, पीएमईजीपी, सरल व्यापार, एमएसएमई आदि ऋण स्कीमों तथा जमा स्कीमों की विस्तार से जानकारी देते हुए  तत्परता से कार्य करना ही बैंक का लक्ष्य बताया।

ग्राहक संगोष्ठी में आर के दरगड़ मुख्य प्रबन्धक शाखा चित्तौड़गढ़ ने सभी को नए वर्ष की शुभकामनाए देते हुए कहा कि सभी ग्राहको को स्तरीय सुविधाए देते हुए सेवा कर रहे है। शाखा प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ अधिकारी अशोक गौड़ ने सभी ग्राहको को नए वर्ष की बधाई दी और सभी के सहयोग की सराहना करते हुए ब्रांच से सुविधाओ का लाभ लेते हुए व्यापार में अधिकाधिक उन्नति करे।

ग्राहक संगोष्ठी में दिलीप जैन, चन्द्रभान कृपलानी, रमेशचन्द्र, गिरिराज प्रसाद शर्मा, 
सोहनलाल पांडिया, अनुराग पारीक, अमित राधेश्याम अग्रवाल, सारांश नवलखा,  सुरेश, दिलीप, संतोष, लक्ष्मीकान्त, जैनेन्द्र कुमार खेरोदिया, नरेश कुमार जैन आदि गणमान्य ग्राहक उपस्थित थे।
संगोष्ठी का समापन करते हुए क्षेत्रीय प्रबन्धक एस एन बैरवा ने आभार व्यक्त किया।
ग्राहको के सुझावो का स्वागत करते हुए सगोष्ठी का संचालन अभिषेक पारीक  मैनेजर (मार्केटिंग ) ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE