BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 5:15 pm
REPORT : छात्रावासों और आश्रमों के मरम्मत का कार्य किसी भी सूरत में 20 जनवरी तक करें पूर्ण, निर्माण में गुणवत्ता का रखे विशेष ख्याल, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति व जनजातिय छात्रवासों के मरम्मत और अन्य प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर कुमार ने सभी छात्रवास अधीक्षकों से छात्रवासों के निर्माण, मरम्मत सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर कुमार ने सभी छात्रवास अधीक्षकों से कहा कि पहली बार शासन ने छात्रवासों के लिए इतनी बड़ी राशि दी है इस राशि से छात्रावासों को अच्छी स्थिति में लाने के प्रयास करें। 

कलेक्टर कुमार ने छात्रवासों में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए अधीक्षकों को 20 जनवरी तक की समय सीमा दी गई। इसके बाद कोई समय नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर कुमार ने कहा कि छात्रवासों में कुछ अच्छे प्रयास करें ताकि बच्चे छात्रवास छोड़कर घर जाना पंसद ना करे। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रवास व आश्रमों में खाने की व्यवस्था, निर्माण कार्यों की क्वालिटी में कोई गड़बडी हुई तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं छात्रवास अधीक्षक ही होंगे। बैठक में अनुपस्थित रहने पर बड़वाह उपयंत्री पर कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र वडनेकर, डीपीसी  शैलेन्द्र कानूड़े, सहायक संचालक एबी गुप्ता, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक इतिशा जैन सहित सभी छात्रवास प्रभारी उपस्थित रहे।    

एक-एक छात्रवास प्रभारियों से ली जानकारी-
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कुमार ने सभी छात्रवास प्रभारियों से छात्रावासों में रह रहे बच्चों के बिस्तर, भोजन, पानी, डायनिंग टेबल, मच्छरधानी और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही इन आवश्यक सुविधाओं में राशि कम लगने पर और आवश्यकता होने पर अतिरिक्त राशि के लिए मांग पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE