खरगोन। मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेले के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे।
रोजगार मेला 10 जनवरी को महेश्वर जनपद में, 11 को झिरन्या के टंट्या मामा भवन, 12 को भगवानपुरा बीआरसी भवन, 13 को सेगांव जनपद में, 16 को बड़वाह जनपद में, 17 को टंट्या मामा भवन भीकनगांव में, 18 को घुघरियाखेड़ी ग्राम पंचायत में, 19 को कसरावद के मांगलिक भवन में तथा 20 जनवरी को खरगोन जनपद में रोजगार मेला आयोजित होगा। विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे। जिमसें 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण युवा जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष वे अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, रोजगार पंजीयन (अनिवार्य), आधार कार्ड, जाति एवं मूल निवासी की छायाप्रति सहित दो पासपोर्ट फोटो लेकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।