चित्तौडगढ़। पंचायत समिति चित्तौडगढ़ की साधारण सभा की बैठक विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य, प्रधान देवेन्द्र कंवर की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत समिति चित्तौडगढ़ के सभागार में आयोजित की गई।
अतिरिक्त विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया की बैठक के आरम्भ में गत बैठक कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया गया जिसका सदस्यो द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक के दोरान धनेतकलां सरपंच रणजीतसिंह ने नरेगा कार्याे में मेट का भुगतान शीघ्र कराने की बात कही। शिक्षा विभाग पर चर्चा के दौरान विधायक आक्या ने सदन में उपस्थित मुंख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयारानी राठौड़ से डेपुटेशन किये गये अध्यापको की सूची मांगी। विधायक ने कहां की डेपुटेशन की वजह से क्षैत्र के अनेक विद्यालयो विशेषकर घाटा क्षैत्र के विद्यालयो में अध्यापको की कमी हो रही है। ओछड़ी सरपंच मुकेश गुर्जर ने ओछड़ी व लालजी का खेड़ा के राजकीय विद्यालयो में खेल मैदान पर अतीक्रमण होने की बात कही। पंचायत समिति सदस्य सीमा डांगी ने भाटियो को खेड़ा विद्यालय की छत दुरस्त कराने की मांग की। विद्युत विभाग पर चर्चा के दौरान घटियावली पंचायत समिति सदस्य गोपाल कुमावत ने नई आबादी घटियावली से निकल रही 11 हजार केवी की विद्युत लाईन हटाने की मांग रखी। महिला एवं बाल विकास विभाग पर चर्चा के दौरान विधायक आक्या ने आंगनबाड़ी केंद्रो पर सप्लाई होने वाले पोषाहार की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहां की अनेक जगहो पर दलिये में कंकर मिले है जिन्हे नन्हे नन्हे बच्चे खाने को विवश है। धनेतकलां सरपंच रणजीतसिंह ने कहां की आंगनबाड़ी केंद्रो पर पोषाहार की सप्लाई की सूचना जन प्रतिनिधियो को दी जाऐ जिससे वह उनकी जांच कर सके। सिंचाई विभाग पर चर्चा के दौरान प्रधान देवेन्द्र कंवर ने विगत दो वर्षाे में बनाई नहरो के घटिया निर्माण होने से अभी से ही उनमें दरारे आने लगी है। उन्होने टीम गठित कर इन नहरो की जांच कराने की बात कही। विधायक आक्या ने विद्यालय भवनो व आंगनबाड़ी भवनो के मरम्मत व इन केंद्रो पर शौचालय के प्रस्ताव डीएमएफटी फण्ड से भीजवाने हेतु अधिकारीयो को कहां। सार्वजनिक निर्माण विभाग पर चर्चा के दौरान बस्सी सरपंच जनकसिंह ने बस्सी विजयपुर आम्बा रोड ठीक कराने, तुम्बड़िया सरपंच ने झांतला माता से तुम्बड़िया व नो मिल चौराहे से काठोड़िया तक रोड ठीक कराने की मांग रखी। सरंपच उदपुरा ने धराणा से उदपुंरा रोड के पुरी तरह खराब होने की बात कहते हुए इसे ठीक कराने की बात कही। पंचायत समिति सदस्य रतनलाल सुथार ने सूंठमाल कालबेलिया बस्ती में नवीन हैण्ड पंप लगवाने की मांग रखी। प्रधान देवेन्द्र कंवर ने सोहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक के आयोजन पर समस्त जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर तहसीलदार विपिन चौधरी, पंचायत समिति सदस्य गोपाललाल कुमावत, रतनलाल सुथार, हीरालाल जाट, कानी कुमावत, सीमा डांगी, लक्ष्मीदेवी, माया भील, मदनलाल भील, श्यामलाल मेघवाल, मंजु भांबी, गेंदी जाट, सरपंच अजय जाट, गोपालसिंह चुण्डावत, किशन शर्मा, कन्हैयालाल मेघवाल, श्यामलाल शर्मा, भैरूलाल पुरोहित, यशोदा देवी सहित बढ़ी संख्या में पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगण व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।