भोपाल। मध्यप्रदेश में लगभग 20 दिनों तक चली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के बाद संविदा बिजली कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले थे। परंतु इससे पहले ही सरकार ने उनका महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। बिजली कंपनी में काम करने वाले करीब 6000 संविदा अधिकारी एवं कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है।
वर्तमान में संविदा पर कार्यरत बिजली कर्मचारियों को वर्तमान में 20 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब सरकार ने महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है। जो नियमित कर्मचारियों के बराबर है। यानी सरकार ने महंगाई भत्ते में 14 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सरकार कर्मचारियों को यह डीए एक जनवरी 2023 से देगी। इस बढ़ोतरी के बाद हर वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों को 2 से 5 हजार तक बड़ा हुआ वेतन मिल पाएगा।