BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 6:08 pm
NEWS : मध्यम वर्ग को आर्थिक सम्बल देना बैंक की प्राथमिकता- डॉ आई एम सेठिया, निम्बाहेडा शाखा द्वारा अरबन ऋण मेला सम्पन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की निम्बाहेडा शाखा द्वारा आयोजित अरबन ऋण मेला एवं ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम श्री झूलेलाल भवन, आदर्श कोलोनी में बैंक अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया के मुख्य आतिथ्य, निदेशक     सीए दिनेश कुमार सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, बालकिशन धूत, राधेश्याम आमेरिया, राजेश काबरा, हरिश चन्द्र आहूजा, हेमन्त कुमार शर्मा, कल्याणी दीक्षित एवं प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

बैंक अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया ने कहा कि मध्यम वर्ग को आर्थिक संबल देना और आमजन का भरोसा कायम रखना सहकारी बैंकिंग संस्थाओं को पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और अरबन बैंक की निदेशक मण्डल टीम व स्टाफ ने अपने व्यवहार से ग्राहकों, सदस्यों व आमजन में ये भरोसा व विश्वास कायम करने का भरसक प्रयास के किया है और आगे भी इसके ठोस प्रयास किए जाएंगे। ये विचार निम्बाहेडा शाखा के द्वारा शुक्रवार को श्री झूलेलाल भवन में आयोजित ऋण मेले व ग्राहक संपर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि त्वरित ऋण स्वीकृत, लोकर सुविधा, बिल पेमेंट सहित सभी प्रकार की तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बैंक प्रबंधन ने पूरा प्रयास किया है और अब घर-घर तक संपर्क के माध्यम से व्यवसाय वृद्धि के ठोस प्रयास किए जाएंगे।

प्रबन्धन मंडल अध्यक्ष सीए दिनेश कुमार सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राहकों के जमाधन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि निदेशक हरीश चन्द्र आहूजा, रणजीत सिंह नाहर, बाल किशन धुत, कल्याणी दीक्षित, राधेश्याम आमेरिया, राजेश काबरा, हेमन्त कुमार शर्मा ने भी अपने संबोधन में परिवार की युवा पीढ़ी को बैंक से जोड़ने का आह्वान किया। प्रबन्ध निदेशक वंदना वजीरानी ने अध्यक्ष, संचालक मण्डल, ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक की कार्यशैली को विस्तृत जानकारी दी एवं सरलतम प्रक्रिया से बैंक के समस्त कार्य को नवीनतम तकनीकी के साथ पूर्ण किया जाता है व कम ब्याज पर त्वरित ऋण देना हमारी प्राथमिकता है।

पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने अपने उद्धबोधन में कहा कि बैंक की सेवाएं अति सराहनीय है लेकिन प्रधानमंत्री बीमा सुविधाएं भी ग्राहकों को मिलनी चाहिए। गणमान्य बन्धु डॉ जेएम जैन, सोहनलाल जैन, सुशील चौधरी, कमलेश ढेलावत, ललित शारदा, नानालाल भूतडा, श्याम सुन्दर कालिया, सुरेश खेरोदिया, मोतीलाल आहूजा, शान्तिलाल मेहता, भजन जिज्ञासु, चान्दमल विराणी, एजाज मोहम्मद इत्यादि ने भी विचार व्यक्त कर बैंक द्वारा प्रदत सेवाओं की सराहना की एवं व्यापक जन सम्पर्क से व्यवसाय वृद्धि का सुझाव दिया।

प्रारम्भ में सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाप्रबन्धक दिनेश चन्द्र खण्डेलवाल, प्रबन्धक प्रशासन जेपी जोशी, शाखा प्रबन्धक यशवन्त सिंह बाफना, राजेश अवस्थी, राकेश दशोरा, आरती खानचन्दानी सहित स्टॉफगणों ने अतिथियों का उपरणा से स्वागत किया। 
संचालन महाप्रबन्धक दिनेश चन्द्र खण्डेलवाल एवं आभार शाखा प्रबन्धक यशवन्त सिंह बाफना ने व्यक्त किया।

ऋण मेले में 1 करोड के ऋण स्वीकृत-

प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी के अनुसार निम्बाहेडा शाखा परिसर में आयोजित प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित ऋण मेले में 26 ग्राहकों से कुल 1 करोड 80 लाख के ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनकी स्वीकृति प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। जिनमें से 1 करोड के ऋण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE