नीमच। जिले में आज 8 जनवरी 2023 को आयुष्मान महा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन करें। आशा कार्यकर्ता, सहायिका शिक्षक, पटवारी, सोसाइटी सेल्समेन, हितग्राही को कैम्प स्थल तक लाएंगे। सचिव, सहायक सचिव, सीएससी द्वारा पंजीयन किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आवश्यक सहयोग लिया जाएगा। पंजीयन की दो-दो घंटे की रिपोर्ट गूगल शीट में दर्ज की जाएगी। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत नीमच अरविंद डामोर द्वारा दी गई।