नीमच। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच सुशांत हृद्दार के मार्गदर्शन में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सोनल चौरसिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर द्वारा शुक्रवार को रेडक्रॅस द्वारा सचांलित शिशु गृह किलकारी का औचक निरिक्षण किया गया।
निरिक्षण में प्रथम जिला न्यायाधीश सोनल चौरसिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर द्वारा विधिक ज्ञान दिया जाकर उपस्थित शिशुगृह कर्मचारीगण को बच्चों से अत्यधिक ठंड होने के कारण गर्म कपडे पहनाने एवं स्वस्थ्य का ध्यान रखने संबधी निर्देश दिये। बच्चों द्वारा की जा रही आउटडोर एक्टीवीट देखी एवं नन्हें मुन्ने बच्चों को, गर्म कपड़े आदि वितरित किये गये। इस शिविर में शिशु गृह मेनेजर अशोक रावत उपस्थित थे।