नीमच। प्रधानमंत्री के 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय नीमच के क्षय केंद्र से राज्य स्तर से चयनित नीमच जिले के 10 चयनित गाँवो में टीबी सर्वे हेतु 10 टीम को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसएस बघेल एवं डॉ आकाश कुमार एसटीएसयु भोपाल द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
जैसा कि विदित है केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के 30 जिलों का चयन टीबी मुक्त मध्यप्रदेश हेतु हुआ है जिसमें नीमच जिला भी शामिल हैं। इस दौरान नीमच जिले के चयनित 10 गॉंव में डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। जिसमे केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए ऐप में परिवार के सभी सदस्यो के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली जाएगी। ऐप के माध्यम से ज्ञात होगा कि उक्त सदस्य टीबी है या नही। संभावित होने पर उसकी खंखार की जाच CBNAAT Truenat मशीन के माध्यम से कि जावेगी। उक्त सर्वे से ऐसे मरीजो की जानकारी सामने आना है जिनमें टीबी के लक्षण तो है लेकिन वे अपनी जांच हेतु सरकारी एवं प्राईवेट अस्पताल हेतु नही पहुंच पा रहे है। इस सर्वे से गांव में छुपे हुए टीबी मरीजो को खोज पाने में आसानी होगी साथ नीमच जिले में टीबी मरीजो के एसपीआर भी ज्ञात होगा।
आज के कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डा ऐके मिश्रा, जिला क्षय अधिकारी डा मनीष यादव, मेडिकल आफिसर टीबी डा शक्तिबाला शर्मा, जिला चिकित्सालय नर्सिग स्टाॅफ एवं समस्त टीबी स्टाॅफ उपस्थित रहे।