मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा असामाजिक तत्वांे पर कठोर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेष व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा रंगदारी करने वाले 03 आरोपी तथा गुण्डागर्दी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05.01.2023 को फरियादी अभिषेक पिता कैलाश अहीर उम्र 30 साल निवासी अहीर मोहल्ला बघाना नीमच द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि अजय धनगर व उसके अन्य साथियों ने उसके साथ रावत ढाबा अल्हेड़ रोड पर शराब पिने के पैसे मांगकर रंगदारी की तथा नहीं देने पर गाली गलोच कर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धौंस देते हुए मोबाईल फोन तोड दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 15/2023 धारा 323,327,294,427,506,34 का कायम कर विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर सउनि दिवान सिंह चौहान व टीम द्वारा आरोपी चेनसुख पिता पृथ्वीराज सेन उम्र 19 साल निवासी आकली को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया। आरोपी से अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है।
इस प्रकार दिनांक 06.01.2023 को फरियादी दीपक पिता मुकेश माली उम्र 22 साल निवासी गोविन्द कालोनी मनासा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रवि उर्फ करण पिता रंगलाल रावत व ऋतिक उर्फ विक्रम पिता गोपाल रावत निवासीयान जूनासात मनासा द्वारा उसकी चाय की दुकान पर रंगदारी कर पैसे की मांग की गई और नहीं देने पर गाली गलोच कर मारपीट की व जान से मारने की धोंस दी। साथ ही दुकान पर
रखी कुर्सीयां-टेबल तोड़ दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 16/2023 धारा 323,327,294,427,506,34 का कायम कर विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर सउनि श्रवण सिंह तंवर और उनकी टीम द्वारा आरोपी (01) रवि उर्फ करण पिता रंगलाल रावत उम्र 27 साल (02) ऋतिक उर्फ विक्रम पिता गोपाल रावत उम्र 22 साल निवासीयान जुनासात मनासा को गिरफ्तार किया गया है जिसे
माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।
दिनांक 06.01.2023 को फरियादी अषोक पिता नानुराम लक्षकार नि0 बगीचा नम्बर 13 नीमच हाल मुकाम कपडा बाजार जुनासात मनासा ने रिपोर्ट किया कि उसकी चुडी की दुकान के अंदर घुसकर अनिल पिता चंपालाल हरीजन द्वारा मारपीट कर गाली गलोच कर दुकान में तोडफोड की व जान से मारने की धोंस दी रिपोर्ट पर अपराध 17/2023 धारा 323,327,294,427,506,34 का कायम कर विवेचना के दौरान
मुखबिर सूचना पर उनि आजाद मोहम्मद खान और उनकी टीम द्वारा आरोपी अनिल पिता चंपालाल हरीजन उम्र 44 साल निवासी सिलावटी गली मनासा को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया, जिसे न्यायालय द्वारा जावद जेल भेजा गया है।
ज्ञात हो कि मनासा पुलिस द्वारा लगातार गुण्डा, असामाजिक तत्वो पर कठोर कार्यवाही कि जा रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार असामाजिक तत्वो पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जावेगी जिससे समाज में गुण्डागर्दी करने वालो के होंसले पस्त होंगे।
कार्रवाई में यह शामिल-
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि आजाद मोहम्मद खान, सउनि दीवान सिंह, सउनि श्रवण सिंह, सउनि दुर्गाशंकर तिवारी, प्रआर लालसिंह, प्रआर विजय गुनेरा, आर नैनसिंह, आर तेजसिंह, आर अशोक चंद्रावत, आर नानालाल डामोर, आर दीपक सेन, आर धर्मेन्द्र, आर पंकज राठौर, आर रमेश बैरागी, आर लोकेश मालवीय का विशेष योगदान रहा।