चित्तौड़गढ़। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी, प्रसारण एवं खेल मंत्री अरुण सिंह ठाकुर 9 जनवरी को प्रातः 2.30 बजे सर्किट हाउस चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर गीतेश मालवीय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रातः 8.50 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचकर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 10 बजे उदयपुर प्रस्थान कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था जिला पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करेंगे। निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, भदेसर एवं डूंगला के उपखंड अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री के आगमन, स्वागत एवं विदाई के लिए उपस्थित रहेंगे।