मंदसौर। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है तथा इस हेतु सतत् विशिष्ट कार्य सम्पन्न किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत मंदसौर जिला मुख्यालय में जनसेवा मित्रों के चयन हेतु साक्षात्कार हुए । साक्षात्कार हेतु अंतिम रूप से बुलाये गए 209 आवेदकों में से प्रति विकासखंड 15 जनसेवा मित्रों के अनुसार कुल 75 जनसेवा मित्रों का अंतिम रूप से चयन किए जाएंगे। जिला मुख्यालय के राजीव गांधी पी जी में चयन समिति के अध्यक्ष राजेश शाह, संयुक्त कलेक्टर, सदस्य सिद्धार्थ सिंह चौहान सीएम फैलो, प्रो के.आर. सूर्यवंशी (जिला एनएसएस नोडल अधिकारी), दारा सिंह चौधरी कार्यक्रम अधिकारी एनकेवाई, चयन हेतु उपस्थित रहे। सभी ने पूर्ण निष्ठा से दायित्व निर्वहन किया।