मंदसौर। शहर के पद्मावती रिसोर्ट के सामने वाली गली नम्बर 03 में सीमेंट कांक्रीट से बनने वाली रोड का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला और पार्षद, वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ये पद्मावती रोड कई कॉलोनियों को जोड़ता है। यह रोड सीधा स्नेह नगर, संजीत रोड को जोड़ेगा। लगभग 80 लाख रुपए की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड के निर्माण का आज भूमि पूजन किया गया है। नगर पालिका ने पूरी धन राशि अपने वित्तीय संसाधनों से की है। यहां का वर्क आर्डर भी जारी हो गया है। एजेंसी भी मुकरर हो गई है।