नीमच। आगामी कल अस्थि बाधित दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। जानकारी देते हुए क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट बीएल अहीर ने बताया कि कल सुबह 10 बजे से 1 बजे तक नीमच जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी नीमच में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा अस्थि बाधित दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। जिस भी अस्थि बाधित दिव्यांग हितग्राही को दिव्यांग प्रमाण पत्र और रेलवे प्रमाण पत्र बनवाना है वह अपने साथ पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र यदि बना हुआ हो तो लेकर आए साथ ही आधार कार्ड समग्र आईडी राशन कार्ड और दो फोटो साथ लेकर आएं।
साथ ही यदि किसी दिव्यांग को ट्रायसिकल/बैट्री वाली गाड़ी/बैसाखी/व्हीलचेयर आदि सामग्री के लिए भी आवेदन कर सकते है।