BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2023, 5:37 pm
BIG NEWS : खाद्य पदार्थ में मिलावट व घी का नमूना अमानक निकलने पर कारोबारकर्ता पर हुई एफआईआर, अगस्त माह में की थी जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशों पर 09 अगस्त को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने भीकनगांव की न्यू ईजी किराना गुलमोहर मार्केट के गोडाउन व फर्म का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टीम ने खाद्य अधिकारी की शंका के आधार पर टीम ने खाद्य पदार्थ, घी, नमकीन, गुड, सोयाबीन सहित कुल खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए गए थे जिन्हे जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला में भेजे गए थे। प्रयोगशाला में खाद्य नमूनों की जांच के पश्चात घी का नमूना अमानक स्तर का पाया गया। साथ ही सोयाबीन तेल लूज के नमूने को खुला बेचने पर भी रोक लगाई है। कारोबारकर्ता ताहेर पिता इस्लाम अली भीकनगावं द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों का भंडारण एवं विक्रय कर आमजन के साथ छलपूर्वक अवैध लाभ अर्जित कर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। नमूना अवमानक स्तर पर निकलने व खाद्य पदार्थों में मिलवाटी करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भीकनगांव रेवाराम सोलंकी ने शनिवार को कारोबारकर्ता ताहेर पिता इस्लाम अली के विरूद्ध थाना भीकनगांव में एफआईआर दर्ज कराई है। कारोबारकर्ता के गोडाउन से खाद्य नमूने अमानक निकलने व मिलावटी खाद्य पदार्थों का क्रय विक्रय करने पर थाना भीकनगांव में भादवि 1860 की धारा 420, 272 तथा 273 की धारा में एफआईआर दर्ज की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE