खरगोन। गोगावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को दिव्यांजनों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा ऐसे दिव्यांगजनो को चिन्हांकित किए गए जिन्हें उपकरण प्रदान किये जाने हैं। सामाजिक न्याय विभाग की प्रभारी अधिकारी व संयुक्त कलेक्टर शिराली जैन ने बताया कि शिविर में ट्राइसिकल के लिये 21, श्रवण यंत्र के लिए 26, बैसाखी 04, ब्लाइंड स्टिक के लिए 6, व्हील चेयर के लिए 14, कैलिपर्स के लिए 39, कृत्रिम अंग के लिए 05, मोट्रेट मोटरसाइकिल के लिए 16, एमआर किट के लिए 2 इस प्रकार कुल 133 का उपकरण के लिए चिन्हांकित किया गया एवं 103 नए सर्टिफ़िकेट बनाए गए। इसी तरह रविवार को चिन्हांकन शिविर झिरनिया ब्लॉक में आयोजित होगा।
इन डॉक्टरों ने की जांच-
शिविर में मेडिकल बोर्ड के अस्थि रोग के डॉ. चेतन पटोदी, नेत्र रोग के डॉ. विजय पुलोरिया, मेडिसिन के डॉ. मयंक पाटीदार, श्रवण के लिए डॉ. दिलीप अवासिया, मनोवैज्ञानिक के डॉ. मनीषा बंदोकर व ऑडियोलॉजिस्ट के डॉ. विवेक पाटिल ने जांच कर उपकरण के लिए चिह्नांकित किया गया।