चित्तौड़गढ़। 21वीं राष्ट्रीय स्तरीय यूसीमास अबेकस एंड मेंटल अर्थमैटिक 2023 ऑनलाइन प्रतियोगिता 28 जनवरी 29 जनवरी को आयोजित होगी।
यूसीमास अबेकस चित्तौड़गढ़ के कुंभा नगर फ्रेंचाइजी रवि अग्रवाल और सिटी सेंटर फ्रेंचाइजी प्राची कालिया व मधुबन सेतीं सेंटर फ्रेंचाइजी ऋतु राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में गणित से संबंधित जोड़, बाकी, गुणा, भाग के 200 सवालों को सिर्फ 10 मिनट के समय में ऑनलाइन हल करना होता है। इस प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ शहर से लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। 16वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 24 व 25 दिसंबर 2022 को आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों में फनीकेश आगाल, तनिष्क आगाल, विदित मालू, निखिल सुखवाल, प्रयान छाजेड़, प्रतिष्ठा कालिया, लक्ष्य वजीरानी, कृपांश सुरागी, गर्वित छाजेड़, अलीशा मंसूरी, सिद्धि अग्रवाल, शिवम इन्नानी, किशन काबरा। इन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तरीय 2023 में भाग लिया।