मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत कृषि उपज के विक्रय के लिए तथा घर से खेत पर आते जाते समय रास्ते में हुई दुर्घटना में मृत्यु या अंग भंग होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र कण्डिका 2(07) के तहत आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। जिसके तहत निवासी सालरिया तहसील शामगढ़ के प्रभुलाल की खेत से घर जाते समय मोटर सायकल से गिरने से मृत्यु होने से मृतक के निकटतम वारिस को 4 लाख रूपये की आर्थिक मदद मंजूर की गई है।