मंदसौर। नेहरू युवा केन्द्र मन्दसौर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रामीण युवाओं के लिये खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से खेल कूद प्रतियोंगिताओं का आयोजन किया 10 जनवरी से 16 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। 10 जनवरी को पिपलियामण्ड़ी उ. मा. वि. मैदान पर, 11 जनवरी को दलोदा खेल मैदान पर, 12 जनवरी को श्रीराम शा. उ. मा. वि. सीतामऊ एवं 16 जनवरी 2023 को जिला स्तरीय खेलेकूद प्रतियोगिता राजीव गाँधी पी.जी. कॉलेज मैदान मन्दसौर में सम्पन कराई जावेगी । प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्साकस्सी, गोला फेंक, 100 व 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं होगी। पिपलिया मंडी में खेल प्रशिक्षक गोपाल धनगर, दलौदा में प्रियंका प्रजापति, सीतामऊ में मयूर सिहं राठौर खेलकूद सम्पन्न करायेगें। उक्त स्थलों पर खेल कूद प्रतियोंगिताओं संबंधी व्यवस्थाऐं केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक आनन्द फूलोद मो. नं 6263541928, मो. नं रोनक शर्मा 18839923727, मो. नं आदित्य पाटीदार 9589088166 एवं दीशांत टीपन 8085758394 को जिम्मेदारी सोपी गई। खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले युवा अधिक जानकारी हेतु शुभम रेटुदिया मो. 7692871622 पर सम्पर्क कर सकते हैं।