भवानीमंडी। भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांवो की ओर-2022 अभियान के तहत राजस्थान ने दो श्रेणियों सेवा प्रदायगी (सर्विस डिलीवरी) एवं जन अभियोग निराकरण में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
राजेश गुप्ता करावन सदस्य जन अभियोग निराकरण समिति राजस्थान सरकार ने कहा कि यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अभियान के दौरान देश में जन अभियोग के 53 लाख 80 हजार प्रकरण निस्तारित किए गए, जिसमें से राजस्थान ने 23 लाख 36 हजार प्रकरण निस्तारित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ध्येय आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन प्रदान करना है। इसी के अनुरूप जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर की अध्यक्षता में गठित समिति को प्रदेश में आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जा रहा है। जन शिकायतों के निवारण के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल पर 24\7 शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा आमजन को दी गई है।