BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2023, 1:14 pm
REPORT : मल्हार स्मृति मंदिर में दो दिवसीय उस्ताद रजब अली-अमानत अली संगीत समारोह का हुआ शुभारम्भ, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से उस्ताद रज्जब अली-उस्ताद अमानत अली खान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय संगीत समारोह का शुभारम्भ मल्हार स्मृति मंदिर देवास में हुआ। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, संस्‍कृति विभाग के प्रमोद कुमार, पीओ डूडा रवि भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं संगीत प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पहले दिन भारती सिंह राजपूत (रायपुर) ने लोक धुन पर आधारित शास्‍त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। उन्‍होंने मैं पूज्‍यनीन पण्डित कुमार गर्न्‍धव की धुन उमग राग संजारी में बडा ख्‍याल, बंदिश के बोल है संजा सुन ले हो री एवं इसके बाद रतिया डरावन लागो री मां प्रस्‍तुत की। उन्‍होंने ने एक सगुन भजन राम पद पदुम पराग परी प्रस्‍तुत किया। इसके बाद अंत में कुमार गंधर्व के सुपुत्र मुकुल की रचना एक निर्गुण भजन सखिया वा घर सबसे न्‍यारा का गायन किया। इसके साथ हारमोनियम पर राधव सिंह राजपूत एवं तबले पर अशोक ने संगत दी। कार्यक्रम में संतोष नाहर (दिल्ली) एवं पार्थाे बोस (कोलकाता) की वायोलिन सितार जुगलबदी की प्रस्तुति दी एवं राजजोग प्रस्‍तुत किया। तबले पर सलीम ने संगत दी। कार्यक्रम में उस्‍ताद रजब अली खां के घराने की अग्रणी सुप्रसिद्ध गायिका कल्‍पना झोकरकर का कलेक्‍टर गुप्‍ता ने स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विजय मनमानी ने किया। उस्ताद रज्जब अली-उस्ताद अमानत अली खान संगीत समारोह में दूसरे दिन 09 जनवरी को शाम 07 बजे से गौरी पठारे (मुंबई) के गायन के साथ किरण कुमार बमरेले (नरसिहगढ़), भरत नायक (ग्वालियर), अनिल जायसवाल (मैहर) एवं संजय मिश्रा(उज्जैन) वायोलिन- सितार-सरोद एवं तबले की जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE