BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2023, 4:48 pm
KHABAR : जिला प्रशासन, आनंद विभाग और नगर पालिका परिषद ने संयुक्त रूप से किया सैर-सपाटा कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला प्रशासन, आनंद विभाग और नगर पालिका परिषद शाजापुर के द्वारा प्रति रविवार को आयोजित होने वाले सैर-सपाटा कार्यक्रम में अपार जनसमूह द्वारा सहभागिता करते हुये आज प्रातरूकालीन भ्रमण के साथ साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लिया गया। 
इस सप्ताह सैर-सपाटा कार्यक्रम नशे की लत के विरुद्ध जनजागृति हेतु ’नशे की लत, सब की आफत’ थीम पर आधारित था। जिसे गायत्री परिवार द्वारा प्रायोजित किया गया। प्रदर्शनी और रैली के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन चेतना जाग्रत की गई। गायत्री परिवार द्वारा प्रदीप जायसवाल के निर्देशन मे मां उमीया हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सराहा गया। इस दौरान मनोज गिरजे मित्र मंडल द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियां, जूडो-कराते प्रशिक्षण, एक्सरसाइज, परम्परागत खेल, गायन आदि कार्यक्रमों मे अपार जनसमुदाय, बुजुर्गों, महिलाओ,और बच्चों ने भी भाग लिया। सैर-सपाटा स्थल पर चलित आनंदम केन्द्र भी बनाया गया था, जहां लोग अपनी आवश्यकता से अधिक सामग्री छोड़ कर जा सकें और जिसे आवश्यकता हो वो ले जा सके। प्रति रविवार अलग-अलग संगठनों द्वारा अलग - अलग थीम पर सैर-सपाटा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में पूरे समय जिला शिक्षा अधिकारी और आनंदक विवेक दुबे, तहसीलदार सुनील जायसवाल ने व्यवस्था की कमान संभाली। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के अध्यक्ष प्रदीप वैद्य, हरीश शर्मा, सुरेश शर्मा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव आदि, राज्य आनंद संस्थान से महेंद्र मोहन सोनी, संतोष भावसार, योग गुरु डॉ. पराग जैन, राजीव लोचन शर्मा, ऑरेंज जीम के संचालक गोठी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। आगामी रविवार को फिर से एक नयी थीम के साथ सैर-सपाटा कार्यक्रम आयोजित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE