विदिशा। लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेशित बालिकाओं की लाडली लक्ष्मी पोर्टल पर एन्ट्री के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश जैन ने समस्त परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
जारी पत्र मैं उल्लेख है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कक्षा 6 वी कक्षा 9 वी कक्षा 11 वी एवं कक्षा 12 वी में प्रवेशित बालिकाओं का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाना है। पांच जनवरी 2023 को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये गए निर्देशानुसार लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं, 9वीं, 11वीं एवं कक्षा 12वीं में प्रवेशित बालिका समग्र से सत्यापित नहीं हैं तो पोर्टल पर एन्ट्री नहीं हो रही थी। परन्तु संचालनालय द्वारा लाड़ली पोर्टल पर यह प्रावधान किया है। समग्र से सत्यापित या असत्यापित बालिकाओं की एन्ट्री होने लगी है।
अतः समस्त परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने लाडली लक्ष्मी आपरेटर से समस्त पात्र कक्षा 6वीं, 9वीं, 11वीं एवं कक्षा 12वीं में प्रवेशित बालिकाओं की सात दिवस में लाड़ली लक्ष्मी पोर्टल पर एन्ट्री कराकर, डीपीओ लॉग इन के लिये अनुमोदित कराना सुनिश्चित करें। समय अवधि में कार्य पूर्ण नहीं होने की दशा में संबंधित परियोजना अधिकारी स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे। उक्त कार्य की समीक्षा प्रतिदिन संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास द्वारा की जा रही है।