देवास। नेहरू युवा केंद्र देवास द्वारा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का आयोजन ग्रामीण स्टार स्व रोजगार संस्थान में किया गया। तीन दिवसीय इस आवासीय आयोजन में अलग-अलग विषय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। देवास जिले के समस्त विकास खंडों से 40 प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता की गई। प्रशिक्षण सत्र के प्रथम दिवस उपनिदेशक अरविंद श्रीधर ने नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में युवाओं को जानकारी प्रदान की। डॉ. समीर नईम द्वारा आनंदम विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। जनशिक्षण संस्थान के डॉ. मुकेश प्रसन्न, योगा प्रशिक्षक डॉ. शशिकला यादव, और पशु अधिकार कार्यकर्ता आरती जोशी ने युवा प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिवस ग्रामीण स्व रोजगार संस्थान के चेतन सोलंकी और पांडे द्वारा स्वरोजगार और वित्तीय साक्षरता के साथ बैंकिंग जोखिम से बचने के बारे में बताया। इसके अलावा बैंकिंग कियोस्क और बैंक की कार्यप्रणाली और ऋण के संबंध में शैलेश सोनी जी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र के तृतीय दिवस वरिष्ट पत्रकार और समाजसेवी मोहन वर्मा द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम संयोजक अनिल जैन और सैयद सादिक अली द्वारा किया गया। नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक स्वयंसेवक अक्षय जोशी, सोनू गुर्जर और यश दुबे का विशेष सहयोग रहा।
प्रशिक्षण सत्र में प्रतिदिन योगा प्रशिक्षण डॉ. शशिकला यादव के द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और किट का वितरण किया गया। कार्यकर्म का संचालन अनिल जैन ने किया और आभार सैयद सादिक अली ने व्यक्त किया।