BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2023, 6:13 pm
REPORT : कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित, जिला अधिकारी सप्‍ताह में कम से कम दो बार फिल्‍ड पर जाकर निरीक्षण करने के दिए कलेक्टर ने निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। समय सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेंद्र सिंह कवचे, एसडीएम प्रदीप सोनी, सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।   

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिला अधिकारी सप्‍ताह में कम से कम दो बार फिल्‍ड पर जाकर निरीक्षण करें और कमियां पाई जाने पर कार्यवाही करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र के छात्रावास, आंगनवाडी और स्‍कूलों को निरीक्षण करें। मिड डे मील बच्‍चों को मिल रहा है कि नहीं इसकी भी समीक्षा करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने टीएल बैठक में बिना जानकरी लेकर उपस्थित होने पर संस्‍थागत वित्‍त के राजीव कामले को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि बागली, सोनकच्‍छ, खातेगावं, हरणगांव और पीपलरावां में शासकीय कार्यालय भवन के लिए भूमि चिन्हित करें।

कलेक्टर गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकृ‍त करें। प्रकरणों को “उत्‍तरा पोर्टल’’ पोर्टल पर दर्ज करते हुए उसका संक्षिप्त विवरण डाले एवं सभी‍ जिला अधिकारी पोर्टल को नियमित रूप से देंखे। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने विभागो द्वारा किये जा रहे कार्याे की समीक्षा कर कार्याे को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि युवा दिवस 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में आयोजित किया जायेगा। 12 जनवरी युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार जिले के सभी स्‍कूलों में आयोजित होगा। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजनांतर्गत निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन 18 जनवरी 2023 को कृषि उपज मण्डी प्रांगण सोनकच्छ में आयोजित किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारी सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन के संबंध में आवश्‍यक तैयारियां समय रहते कर लें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जिले में सामूहिक कृषि पट्टे जिन सहका‍री समितियों को दिये गये थे। सभी समितियों की जांच करें जो समिति कार्य नहीं कर रही है, उन समितियों की भूमि को शासकीय भूमि में परिवर्तित करें। जिले में चिंहित की गई राशन दुकान एवं संजीविनी क्लिनिक के लिए भूमि आवंटित कर कार्य शुरू करें।  कलेक्टर गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें तथा विभागीय रैंक सुधारें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने पीएचई, श्रम, कृषि, पीडब्‍ल्‍यूडी, स्‍कूल शिक्षा, नगरीय निकाय और राजस्‍व विभाग सीएम हेल्‍पलाईन में विभाग की रैंक सुधारे।

उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिये कि 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करें। कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित संबल 2.0 योजना एवं मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के आवेदन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने की कार्रवाई शुरू करें। लक्ष्य रखें कि इन योजनाओं में कोई भी पात्र हितग्राही ना छूटे। 

कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए चलाये जा रहे महा अभियान में पात्र हितग्राहियों को लाये और आयुष्‍मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें। सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता महाअभियान में अपने क्षेत्र के नागरिकों को लेकर आये और उनका आयुष्‍मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE