देवास। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये उपलब्ध कराने के लिए अनुभवी चिकित्सक स्टॉफ द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी युक्त मशीनों एवं उपकरणों से जॉच कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
जिला अस्पताल के आईसीयू प्रभारी डॉ शरद विरपरा ने बताया कि देवास के तराणी कालोनी निवासी व्यक्ति जो कि लीवर की गंभीर बीमारी से पीडित है। विगत कई दिनों से अन्य निजी अस्पतालो में उपचार करवा रहे थे जहां लाखों रूपये का खर्च आ रहा था। जिला अस्पताल में भर्ती हुए। वहां बताया गया कि उनके पेट में लीवर की गभीर बीमारी होने से पेट मे पानी भर जाता है। इनको पॉच दिन आईसीयू में भर्ती रखकर निःशुल्क जॉच व उपचार किया गया। अब पूर्णतः स्वस्थ है। मरीज एवं इनके परिवार वाले चिकित्सक व स्टॉफ और प्रशासन को धन्यवाद दे रहे कि जहां पूर्व में प्रायवेट अस्पताल में लाखो रूपये में इस बिमारी का उपचार करवाया वह जिला अस्पताल देवास में निःशुल्क उपचार हुआ।