सरवानिया महाराज। 33 केवी लाईन 132 केवी मोरवन टु लासूर पोस्ट मानसून मेनटेनेंस होने के कारण दिनांक 10 जनवरी को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सरवानिया सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी घरेलू व सिंचाई फीडर की विधुत सप्लाई बंद रहेगी।
जेई प्रवीण कुमार सांवलिया ने बताया कि ग्राम सरवानिया महाराज, आंकली, मुकदंपुरा, उपरेड़ा, बरखेड़ा मीणा, कलेपूर, मोड़ी, खेड़ामोड़ी, आमलीभाट, बरखेड़ा चौहान, आमलीचक, ढाबा, ढाबी, संपतपुरा, गादोला आदि गांवों की बिजली बंद रहेंगी। समय को आवश्यकता अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। सभी उपभोक्ता ध्यान दे।