BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2023, 6:35 pm
BIG NEWS : वंडर सीमेंट प्लांट निम्बाहेड़ा से सीमेंट भर कर निकला था बल्कर, जयपुर पहुंचने से चालक ने की होटल मालिक से मिलीभगत, फिर जैसे ही थाने पहुंची शिकायत तो एक्शन में आए अधिकारी, मिली ये बड़ी सफलता, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट प्लांट निम्बाहेड़ा से सीमेंट भर कर निकले बल्कर से गंतव्य जयपुर तक पहुंचने से पहले ही होटल मालिक से मिलकर बल्कर चालक द्वारा सीमेंट चोरी करने के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने बल्कर चालक व होटल मालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बल्कर से चोरी गई सीमेंट को होटल के पीछे से बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि फ्रेंड्स रोड लाइन के मैनेजर निम्बाहेड़ा निवासी साजिद अली पुत्र साबिर अली की रिपोर्ट अनुसार वंडर सीमेंट प्लांट से सीमेंट से भरे बल्कर को उसका ड्राइवर दीपक पुत्र राकेश जाट 7 जनवरी को लेकर निकला जिसे जयपुर पहुचना था। उनके बल्कर की जीपीएस लोकेशन दोपहर को चेक की तो यह गाड़ी आजोलिया का खेड़ा से पहले होटल सेवन पर थी।  जिसे तलाशते हुए होटल सेवन के पर पहुंचे जहां होटल के पिछे गाड़ी खड़ी हुई थी, वहा पर ड्राइवर दीपक जाट और अन्य व्यक्ति गाडी मे से सीमेंट निकाल रहे थे जो उन्हें देख कर भाग गए। बल्कर को देखा तो निचे की साईड की सील टूटी होकर सीमेन्ट त्रिपाल पर बिखरी हुई थी तथा पास मे सीमेन्ट से भरे हुए खुले कट्टे करिब 140-150 वहा पर पड़े थे। गाडी व सीमेन्ट होटल सेवन के पिछे मौके पर पड़े हुए हो इन लोगो द्वारा बल्कर वाहन से सीमेन्ट निकाल कर चोरी करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। 

सीमेंट चोरी करने वाला चालक दीपक जाट व होटल मालिक पुलिस कार्यवाही की भनक लगने से मौके से फरार हो गए। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर होटल पर दबिश दी तो मौके पर चोरी किए हुए छोटे-बडे कुल 321 सिमेन्ट से भरे हुए कटटे बरामद कर जब्त किए गए।  
        
मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए थानाधिकारी गंगरार शिवलाल मीणा पुनि के नेतृत्व में विशेष टीम एएसआई नगजीराम, अमीचन्द, कानि भीवाराम, उमेश, विरेन्द्र व गणपत की बना विशेष प्रयास किये गये। मामले में आरोपियों की तलाश हेतु हयुम्न इंटेलिजेंस एवं मुखबीर की सुचना से पाया कि प्रकरण हाजा का माल सीमेंट को बल्कर चालक दीपक जाट द्वारा होटल मालिक शंकरलाल शर्मा से मिली भगत कर चुराया जा रहा था। जिनकी तलाश कर सोमवार को उक्त सिमेन्ट चोरी व खरीद फरोस्त मे शामिल आरोपी बल्कर चालक बच्छखेडा पुलिस थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा निवासी 25 वर्षीय  दीपक पुत्र राकेश जाट, होटल का मालिक सोनियाणा पुलिस थाना गंगरार निवासी 32 वर्षीय शंकरलाल पुत्र बंशीलाल शर्मा एवं होटल का कर्मचारी सोसलिया पुलिस थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ निवासी 26 वर्षीय हिरालाल पुत्र वाघजी मीणा को डिटेन कर पुछताछ की तो स्वयं द्वारा सिमेन्ट चुराना कबुल किया। पुछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफतार आरोपियों से उक्त चोरी किए गए सिमेन्ट की खरीद फरोस्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय मे पेश किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE