BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2023, 6:38 pm
NEWS : पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए मिलेगा एक और अंतिम अवसर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला चित्तौड़गढ़ में सामान्य ड्यूटी के 163 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु स्वास्थ्य परीक्षण कराने, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं मूल दस्तावेज का सत्यापन कराने हेतु एक और अंतिम अवसर देते हुए 13 जनवरी का समय दिया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिला चित्तौड़गढ़ में कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी के 163 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पूर्व में लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण, बायोमेट्रिक मिलान एवं समस्त मूल दस्तावेजों की जांच हेतु 25 नवंबर को पुलिस लाईन चित्तौड़गढ़ में बुलाया गया था, जिसमें कई चयनित अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हो पाए। उसके पश्चात उन्हें पुनः 16 दिसम्बर की बुलाया गया था। जो अभ्यर्थी 25 नवम्बर व 16 दिसंबर को अनुपस्थित रहे उन्हें अंतिम अवसर दिया जाकर इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं मूल दस्तावेज सत्यापन कराने हेतु 13 जनवरी को प्रातः 8 बजे रिजर्व पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ में उपस्थित होने का अवसर दिया गया है। 
25 नवम्बर व 16 दिसम्बर को पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी आगामी दिनांक 13 जनवरी को अपने संपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज, जाति/मूल निवास प्रमाण पत्र व उनकी सत्यापित प्रतियां एवं पासपोर्ट साइज के 10 फोटोग्राफ के साथ प्रातः 8 बजे रिजर्व पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ में उपस्थित होवें। निर्धारित दिनांक पर उपस्थित नहीं होने पर नौकरी के प्रति अनिच्छुक मानते हुए चयन सूची से पृथक कर नीचे मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जावेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी।
इसके अतिरिक्त 16 दिसम्बर को जारी चयन सूची को रिव्यू करने पर अभ्यर्थी सुशीला बेरवाल पुत्री मोहनलाल का महिला ओबीसी वर्ग में चयन किया गया है। जो भी नियत दिनांक, समय व स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं मूल दस्तावेज का सत्यापन कराने हेतु उपस्थित होवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE