डीकेन। जनपद पंचायत क्षेत्र जावद के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुरा में रविवार को नवीन पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण व विशिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मदन गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर गोपाल चारण ने कहा कि आज विधानसभा में मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में निरंतर विकास की गंगा बहाई जा रही है। नवीन भवन निर्माण से ग्राम वासियों को अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने कहा कि मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में जावद विधानसभा हर क्षेत्र में विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रही है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अमरलाल गुर्जर, युवा नेता शेरू गुर्जर, नितेश सेन, गोपाल गुर्जर, कांजी नलिया, डालूराम गुमान, सचिव ओमप्रकाश पाल, मंगल गुर्जर, गोवर्धन, गोपाल पोसवाल, किशोर सेन, जिलानी गौरी, ग्रामवासी उपस्थित थे।