नीमच। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निदे्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक पीएस फरस्ते के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच कैंट योगेंद्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की जाकर आरोपियों को 48 घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 2023 को फरियादी मन्सूर अली पिता हकुमुद्दीन बोहरा निवासी नीमच केन्ट ने सूचना दी थी कि वह प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। उन्होंने बताया कि मेरा आफिस स्टेट बैंक शाखा के उपर टैगोर मार्ग पर स्थिति है। मै दिनाक 05.04.23 को शाम को 08.00 बजे अपना आफिस बंद कर चला गया था। प्रातः 10.30 बजे मैं अपने आफिस आया। अन्दर जाकर देखा तो आफिस का रोशन दान और इजाक्स फैन निकला हुआ था। आफिस के अन्दर का सामान भी बिखरा पड़ा था। मैंने आफिस के अन्दर रखी टेबल की दराज को देखा तो उसका भी ताला टूटा होकर उसमे रखी नगदी 80,000/रूपये करीब गायब थी। मेरे पड़ौस की दुकान वाले विकास पिता अशोक कुमार सिन्धी निवासी नीमच केन्ट की कपडे की रेडीमेन्ट की दुकान में भी चोरी हुई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के बाद तत्काल एक्शन लेते हुए मात्र 48 घंटे में चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपी-
परमेश पिता रकमा मीणा चरपोटा उम्र 28 साल निवासी जेरी थाना झूणढा जिला बांसवाड़ा राजस्थान।
फरार आरोपी-
उदय पिता कचरू मीणा चरपोटा निवासी जैरी थाना भूगडा जिला. बांसवाड़ा राजस्थान
सराहनीय कार्य-
योगेन्द्र सिंह सिसोदिया (था.प्र) उनि शिशुपाल सिंह गौर, उनि सौरभ गोयल (फिगर प्रिन्ट), उनि मनीष गेहलोद (सीसीटीवी कैमरा), सउनि नागूराम परमार, सउनि कैलाश कुमरे, प्रआर, आदित्य गौड़, आरक्षक लक्की शुक्ला, मन्नू, कुलदीप, प्रियांश का सराहनीय योगदान रहा।