नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल की उपस्थिति में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लगभग 22 छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कलेक्टर अग्रवाल ने एक-एक कर सभी छात्र-छात्राओं से चर्चा की और उनसे परिचय प्राप्त कियाएवं उनके अध्यापन व निवास, उन्हे मिलने वाली शासन द्वारा सहायता योजना और उनके अध्यापन के बारे में जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारद्वाज ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर अग्रवाल ने बच्चों से पूछा वर्तमान में कौन, कहां-कहां, किसके साथ निवासरत है। बच्चों ने चर्चा में बताया, कि कोई दादा-दादी, मामा, अंकल, बड़ी बहन, जिजा आदि परिजनों के साथ निवासरत हैं। कलेक्टर ने उपस्थित बच्चों से पूछा कोई भी परेशानी हो, तो उन्हें अवगत कराये। भारत शासन, राज्य शासन ऐसे बच्चें जिनके माता-पिता दोनों ही कोविड-19 के दौरान मृत्यु हुई हो, उनको स्वास्थ्य पोषण-शिक्षा के लिये 18 वर्ष की आयु तक मदद करेगा। वर्तमान में पीएमकेयर्स योजनांतर्गत शासन निर्देशानुसार बच्चों को 4000/-रूपये दिये जा रहे है। उक्त राशि से इनका पालन-पोषण अच्छे से हो रहा है और ये स्कूल जा पा रहे है । महिला एवं बाल विकास से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पर्यवेक्षक से इनको मदद मिल रही है, कि अगर इनको कोई तकलीफ होगी, तो ये उनको बता देगे, तो भविष्य उज्जवल है और किसी प्रकार की चिन्ता नही है। महिला बाल विकास से एक तरह से इनको संरक्षण में ले लिया है, ये बोलते है, कि अब हमारा भविष्य पीएमकेयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से है।