नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। ग्राम धामनिया निवासी रामप्रसाद पिता रामचंद्र शर्मा को लोकसेवा केन्द्र नीमच से सोमवार को ही आय प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। रामप्रसाद ने सोमवार को जरूरत पड़ने पर दोपहर 12 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में आय का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे सोमवार को ही दोपहर एक बजे आय का प्रमाण पत्र मिल गया। मात्र एक घन्टे में ही आय प्रमाण पत्र मिल जाने रामप्रसाद काफी खुश है। रामप्रसाद का कहना है कि उसने सोचा ही नहीं था कि उसे इतनी जल्दी आय प्रमाण पत्र मिल जायेगा। परन्तु जब उसे प्रमाण पत्र मिला तो, वह कहने लगा कि सरकारी काम भी अब इतनी शीघ्रता से हो रहे हैं।