रतलाम। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को तैयारियों के दायित्व निभाने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउंड पर आयोजन की तैयारियां प्रभात फेरी आयोजन झंडावंदन, आमंत्रण पत्रों का वितरण, स्वतंत्रता सेनानी, लोकतंत्र सेनानियों को लाने ले जाने की व्यवस्था मुख्य अतिथि को लाने की व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्यक्तियों को पुरस्कार वितरण के संबंध में आगामी 20 जनवरी तक नाम की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। झांकी निर्माण के संबंध में बताया कि इस बार राजस्व विभाग की झांकी बनाएगा। बच्चों को मिठाई वितरण का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जाएगा।