BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2023, 3:57 pm
NEWS : मोबाईल वेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, बाल विवाह की रोकथाम सहित  विभिन्न योजनाएं व विधिक जानकारी का होगा प्रचार प्रसार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल लोक अदालत वाहन को बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी के प्रचार प्रसार हेतु आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, चित्तौड़गढ़ ओमी पुरोहित द्वारा न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।  

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानू कुमार ने बताया कि इस मोबाईल वेन के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर से रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्री चौराहा, शास्त्रीनगर, जिला कारागृह, आदि स्थानो पर लोगो को बाल विवाह की रोकथाम हेतु जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता, कानूनी सलाह, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाकर कानूनी जानकारी के पेम्पलेट्स वितरित किए जाएंगे तथा आगामी दिनों में यह मोबाईल वेन निम्बाहेड़ा, मण्डफिया, भदेसर, डुगंला एवं बड़ीसादड़ी ताल्लुका क्षेत्र मे गांवो में तथा विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाएगा। 
इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 बालकृष्ण कटारा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदय सिंह आलोरिया, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE