चित्तौड़गढ़। आगामी दिनों में पेश किये जाने वाले केन्द्रीय आम बजट में व्यापारियों के हितार्थ सुझाव एवं मांगों को लेकर प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा।
प्रदेश महामंत्री पिछोलिया द्वारा लिखे पत्र में नकद लेन-देन की सीमा को पांच लाख करने, आयकर सीमा को 6 लाख करने, आयकर के स्लेब में परिवर्तन करने, व्यापारी व विभाग के बीच लम्बित एवं विवादित मामलों में योजना लाने, बढ़ाकर टेक्स भरने वाले करदाता को प्रोत्साहित करने, दीर्घकालीन योजना बनाई जाकर बाजारों की रौनक बरकरार रखने, ई-कॉमर्स कम्पनियो पर नियंत्रण कर स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहन देने, आपात स्थितियों के लिये व्यापारिक आपदा कोष का निर्माण करने, टेक्स सिस्टम की विसंगतियों को खत्म कर सरलीकरण करने तथा सोने पर आयात शुल्क में कटौति किये जाने की मांग और सुझाव दिये गये तथा इन्हें आगामी आम बजट में सम्मिलित किये जाने की आशा व्यक्त की।