नीमच। कुख्यात तस्कर फतेह सिंह फत्तू नागदा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। उसे आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने नागदा को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेह सिंह नागदा उर्फ फत्तू को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। फत्तू को आज मंगलवार को पुलिस ने एनडीपीएस के विशेष न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी फत्तू को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। आपकों बता दें कि फत्तू पर मप्र व राजस्थान में तस्करी के कई मामले दर्ज है। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। उस पर सफेमा की कार्रवाई भी हो चुकी है। फत्तू को कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी का खास भी बताया जाता है। अब पुलिस पूछताछ में फत्तू कई राज उगल सकता है।