सिंगोली। श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में संचालित भोज यूनिवर्सिटी के भोज अध्ययन केंद्र 1404 के समन्वयक जावेद हुसैन कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि दूरस्थ शिक्षा अंतर्गत आने वाले भोज मुक्त विश्व विद्यालय भोपाल में संचालित समस्त डिप्लोमा व सार्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में नवीन प्रवेश तिथि में वृद्धि होने से 31 जनवरी 2023 तक एडमिशन लिया जा सकता है।
स्नातक अन्तिम वर्ष उत्तीर्ण विद्यार्थीयों को भी स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष, पूर्वार्द्ध में प्रवेश लेने की अन्तिम तिथि 31 जनवरी 2023 की जाती है। इसके साथ ही मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम/द्वितीय/तृतीय एवम स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध/उत्तरार्द्ध में उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण पूर्व छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत एमपी ऑनलाइन से प्रवेश की लिंक परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि से एक माह तक खुली रहेंगी।