शाजापुर। दिनांक 10 जनवरी 2023 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय अभयपुर में जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे के मुख्य अतिथि एवं संकुल प्राचार्य पनवाड़ीे स्वाति मनी किस्पोट्टा की अध्यक्षता एवं विशेष अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच जितेंद्र पाटीदार, पूर्व सरपंच रामदयाल पाटीदार, सतीश पाटीदार, पूर्व सरपंच कैलाशचंद सौराष्ट्रीय, सुफलाम सामाजिक संस्था के जिला प्रभारी सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त मनोहर राय, किशोर पाटीदार, मुकेश गोठी, सुनील चौहान, प्राचार्य गुरुकुल आश्रम अरुण वर्मा, ओम प्रकाश गुर्जर, क्षेत्र के जन शिक्षक केआर परमार थे। संस्था के एलएन नागर, हेमलता कुशवाह, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामबाबू एवं शाला बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री कुमारी राधा एवं समस्त मंत्री उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था प्रधान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को आशीर्वचन स्वरूप बच्चों को पढ़ने की नए नए आयाम बताएं। सुफलाम संस्था से स्मार्ट क्लास हेतु एलईडी टीवी उपलब्ध करवाई गई। सुफलाम संस्था के शाजापुर प्रभारी मनोहरलाल राय ने भी बच्चों को आशीष वचन दिए एवं स्मार्ट क्लास के प्रतिदिन इसका उपयोग हो एवं बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने की बात कही। अध्यक्षता करते हुए मैडम किस्पोट्टा ने भी बच्चों को समझाया। जिला शिक्षा अधिकारी दुबे ने फीता काटकर स्मार्ट क्लास का अनावरण किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक जगदीशचंद्र धाकड़ ने किया। आभार संस्था के प्रधानाध्यापक कैलाश सूर्यवंशी ने माना।