झालावाड़। कोशल विकाश एवं उधमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित जन शिक्षण संस्थान झालावाड़ ने आज सरेड़ी में संचालित accistant dress maker कोर्स जो 80 दिनों का था जिसे आज समापन करते हुए 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस दौरान मुख्य अतिथि ग्राम सरेड़ी के सरपंच पवन मीना, मास्टर ट्रेनर ज्योति मेवाड़ा भी उपस्थित थी।
कार्यक्रम अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओ के लाभ से लोन वितरित किये जा रहे है। उनका लाभ आप सभी भी ले सकते हैं। स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते है। सभी महिलाएं प्रमाण पत्र प्राप्त कर बहुत खुश थी।